पूरन पोली(देसी गुड़ वाली)

पूरन पोली गुजरात ओर महाराष्ट्र का फेस्टिवल वाला मीठा पराठा
होली,गणेश चतुर्थी ओर अक्षय तृतीया पर तो खाश बनती है
अंदर मीठी दाल का स्टफिंग +बाहर घी लगी नरम पोली=स्वर्ग
आज मैने हेल्दी वे में पूरन पोली बनाई है जिसमें मैने चीनी की जगह गुड ओर मैदा की जगह गेहूं का आटा लिया है
#GC
#गणेश_चतुर्थी_स्पेशियल
#पूरन_पोली
पूरन पोली(देसी गुड़ वाली)
पूरन पोली गुजरात ओर महाराष्ट्र का फेस्टिवल वाला मीठा पराठा
होली,गणेश चतुर्थी ओर अक्षय तृतीया पर तो खाश बनती है
अंदर मीठी दाल का स्टफिंग +बाहर घी लगी नरम पोली=स्वर्ग
आज मैने हेल्दी वे में पूरन पोली बनाई है जिसमें मैने चीनी की जगह गुड ओर मैदा की जगह गेहूं का आटा लिया है
#GC
#गणेश_चतुर्थी_स्पेशियल
#पूरन_पोली
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चने की दाल को अच्छे से धो ले अब दाल को 4 से 5 घंटे भिगोने रखे फिर उसका पानी निकाल दे
- 2
अब दाल को कुकर में एक कप पानी डाल कर 3 सीटी लगाए जब दाल अच्छे से पक जाए तब उसे मिक्सी में बिना पानी के पीस ले
- 3
अब एक बर्तन में गेहूं का आटा ले उसमें नमक और घी डाले ओर पानी डाल कर नरम आटा गूंथ ले अब उसे रेस्ट करने के लिए रखे
- 4
अब एक कड़ाई ले उसमें पीसी हुई दाल ले फिर गुड़ डाले ओर स्लो गैस कंटीन्यू चलाते हुए मिश्रण को पकाए
- 5
अब मिश्रण अच्छे से पक जाए और उसका कलर चेंज हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर ओर जायफल को ग्रेट करके डाले
- 6
अब उसमें खशखश डाले ओर मिक्स करें अब मिश्रण को थाली में निकाल कर उसे ठंडा होने दे अब हमने जो आटा गूथा है उसे घी से चिकना कर ले
- 7
अब आटे के गोले बना ले ओर मिश्रण के भी गोले बना ले अब चित्र अनुसार आटे के गोले को हाथ से ही पतला करते हुए बड़ा करे फिर उसमें मिश्रण का गोला रखे
- 8
अब चित्र अनुसार आटे को ऊपर उठाते हुए कवर करे और सुखा आटा ले कर बेल ले अब तवे को गरम करे और उसमें घी डाले
- 9
अब पोली को गरम तवे पर हल्के हाथों से रखे ओर एक साइड पक जाए फिर उसे पलट दे
- 10
अब उसे दोनों साइड घी लगाकर अच्छे से सेक ले इसी तरह सभी पूरन पोली बनाले
- 11
अब पूरन पोली रेडी है गरम गरम पोली को घी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (4)