पनीर बटर मसाला

पनीर बटर मसाला
कुकिंग निर्देश
- 1
शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और पनीर को काट लें।
- 2
- 3
कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें शिमला मिर्च डालकर हल्का फ्राई करें और निकाल लें।
- 4
उसी तेल में पनीर के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई करें, निकाल लें।
- 5
बचे तेल में थोड़ा और बटर डालें, जीरा तड़का लें।
- 6
प्याज और टमाटर डालकर भूनें।
- 7
अदरक-लहसुन पेस्ट और सारे सूखे मसाले डालें, मसाले से तेल अलग होने तक भूनें।
- 8
ऊपर से बटर डालें, फिर पनीर, और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं । 2-3 मिनट पकाएं, स्वादानुसार नमक डालें। आवश्यकता अनुसार पानी डालें। और गैस की फ्लेम बंद कर दे।
- 9
आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं मैं नहीं डाली है मेरी ग्रेवी के साथ पनीर वाली ड्राई सब्जी ही अच्छी लगती है।
- 10
तैयार है हमारी टेस्टी और लजीज पनीर बटर मसाला जो खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।
- 11
इसे बड़े और बच्चे सभी बहुत ही पसंद से खाते हैं इसे पराठा, रोटी,नान के साथ गरम-गरम सर्व करें आप चाहे तो इसके ऊपर कटा हरा धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं मेरे पास नहीं थी इसलिए अभी नहीं डाला है।
- 12
टिप्स
पनीर को फ्राई करते समय ध्यान रखें कि वह ज्यादा क्रिस्पी न हो जाए, ताकि वह ग्रेवी में अच्छे से मिल सके।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (4)