उत्तराखंड की ट्रेडिशनल डिश – सामा के चावल (झंगोरा) की खीर।

आज मैंने उत्तराखंड की पारंपरिक डिश सामा के चावल (झंगोरा) की खीर बनाई है। झंगोरा एक पौष्टिक मोटा अनाज (मिलेट) है, जिसे कई घरों में व्रत के दौरान भी बनाया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और यह उत्तराखंड की पारंपरिक रसोई का एक खास हिस्सा है। ❤️

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले झंगोरे को 1 घंटे के लिए भिगो दें।
- 2
इसके बाद झंगोरे को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें।
- 3
एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करें।
- 4
भीगा हुआ झंगोरा डालकर धीमी आँच पर 2–3 मिनट तक हल्का भून लें।
- 5
अब दूध डालें और उबाल आने दें।
- 6
फिर चीनी और कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश या अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर धीमी आँच पर खीर के गाढ़ी होने तक पकाएँ।
- 7
स्वादिष्ट झंगोरे (सामा के चावल) की खीर तैयार है। गर्म या ठंडी, जैसे पसंद हो वैसे परोसें।
टिप्स
मैंने इस खीर को बहुत ही सरल तरीके से बनाया है, फिर भी इसका स्वाद बहुत अच्छा आया। आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार केसर, इलायची पाउडर या अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। 😊
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स