मसाला मटर सेवई की इडली

सेवई और सूजी से बनी मुलायम और स्वादिष्ट इडली। दही और हल्के मसालों के साथ तैयार, जो इसे बेहतरीन स्वाद देते हैं।
हरे मटर और हरे धनिए की ताज़गी इसे पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाती है। राई, करी पत्ता और दालों के तड़के से इसकी खुशबू और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। झटपट बनने वाली, हेल्दी और नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी ।
#CA26
#Week17
#BreakfastRecipe
#HealthyBreakfast
#Idli
#Vermicilli
#Peas
#MasalaPeasVermicilliIdli

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल मे भुनी हुई सेवई, भुनी हुई सूजी, दही, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला पाउडर, और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 2
इसमे दरदरे पीसे हुए मटर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले।
- 3
अब थोडा थोडा पानी मिलाते हुए गाढा इडली बैटर तैयार कर ले। बैटर को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दे।
- 4
एक छोटे पैन मे तेल गर्म करे। राई डालकर चटकाएँ। फिर चना दाल, उड़द दाल, और करी पत्ता डालकर दालो के हल्का सुनहरा होने तक भून ले।
- 5
तैयार तडके को बैटर मे डालकर अच्छी तरह मिला ले। यदि बैटर ज्यादा गाढा लगे तो थोडा सा पानी मिलाकर इडली जैसा बना ले।
- 6
इडली के सांचे को हल्के तेल से चिकना करे और उसमे बैटर डाल दे। पहले से गर्म इडली स्टीमर मे 10-15 मिनट के लिए इडली स्टीम करे। टूथपिक या चाकू डालने पर यदि वह साफ निकले, तो इडली तैयार है।
- 7
इडली को 2-3 मिनट ठंडा होने दे, फिर सांचे से निकाल ले।
- 8
गरमागरम इडली को नारियल की चटनी, हरी चटनी या टमाटर साॅस के साथ सर्व करे।
टिप्स
इडली स्टीम होने के बाद 2–3 मिनट ठंडी होने दें, फिर साँचे से निकालें। इससे इडली बिना टूटे आसानी से निकल जाएगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (29)