चिचिंडा स्टर फ्राई

#CS26
#week18
#बेल से थाली तक
#चिचिंडा
चिचिंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, इसकी सब्जी खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वजन नियंत्रित रहता है और शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है। चिचिंडा सब्जी सांप जैसी दिखने वाली एक वाली एक बेल पे लगने वाली सब्जी है। इसे मैने प्याज के साथ बनाया है और बहुत ही कम ऑयल में , तेल की जगह मैने इसे देशी घी में बनाया है। ये सब्जी बहुत कम तेल में भी बन जाती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चिचिंडा को छिल लें और इसे धो कर गोल स्लाइस में काट ले, प्याज को भी स्लाइस में काटे। लहसुन हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- 2
गैस पर पैन रखे उसमे देशी घी डाले गर्म हो जाय तब उसमें पंच फोरन डाल दे। ये चटकने लगे तब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन को डाले और गोल्डन होने तक भुने।
- 3
ये भून जाय तब इसमें कटी हुई चिचिंडा और प्याज डाल दे। साथ ही हल्दी पाउडर और नमक भी डाले और इसे चलाए। ढक कर स्लो फ्लेम पर 5 मिनट पकाए।
- 4
5 मिनट बाद चेक करें इसने काफी पानी रिलीज किया है, अब ढक्कन हटा के मीडियम टू हाई फ्लेम पर इसे पकाए। इसका पानी सुख जाए और सब्जी अच्छे से कुक हो जाए तब गैस बंद करे। सर्विंग बाउल में निकाले और सर्व करें चपाती पराठे या चावल दाल के साथ। बहुत ही स्वादिष्ट बनी है।
- 5
टिप्स
1_चिचिंडा की सब्जी को देशी घी में बनाने से इसका स्वाद बहुत लाज़वाब हो जाता है।
2_इस सब्जी में तेल बहुत कम डाले तभी ये सेहत के लिए फायदेमंद होगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)