गौरमें _गोरमी दाल मखनी_ रेस्टोरेंट स्टाइल प्रेजेंटेशन

आज मैंने दाल मखनी बनाई मेरी बेटी के कॉलेज में उसकी मैम को बिना लहसुन प्याज की दाल मखनी खानी थी और घर में सबको लहसुन प्याज वाली खानी थी तो आज मैंने दाल मखनी एक साथ बॉयल करके दो तरफ कढ़ाई रखकर उसका तड़का बनाया एक में लहसुन प्याज का इस्तेमाल किया और दूसरे में केवल टमाटर हरी मिर्च और अदरक का इस्तेमाल किया लेकिन दोनों ही तरह से दाल बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब बनी और इसके साथ मैंने बनाए मसाला पराठे कम मसाले वाले और जीरा राइस साथ में सलाद प्याज लच्छा
दाल मखनी काली उड़द दाल राजमा से बनने वाली दाल है जिसमें प्रोटीन फाइबर आयरन बहुत अच्छे से मिलते हैं ऊर्जा का स्तर बढ़ने और हार्ट की हेल्थ में सुधार करने में मदद करती है , इसमें मक्खन और क्रीम के कारण इसमें कैलोरी अधिक होती है बट लिमिटेड क्वांटिटी में खाने से इसके फायदे भी बहुत होते हैं क्योंकि यह प्रोटीन और फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है लेकिन इसे पचाने में समय लगता है इसलिए दोपहर के समय में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है तो चलिए बनाते हैं दाल मखनी
#CA26
#Week_19
#gourmet_दालमखनी_रेस्टोरेंटस्टाइल
#दालमखनी
#Cookpad

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम राजमा, काली उड़द की दाल और चना दाल को अच्छी तरह से धोकर भिगो देंगे और फिर सुबह में हम इसमें नमक और हल्दी डालकर इसे 5 से 6 सीट लगवा लेंगे प्याज को हम काटकर धोकर बारीक चाप कर लेंगे
- 2
अब मसाला बनाने के लिए हम कढ़ाई में घी गर्म करेंगे इसमें जीरा डालेंगे और बारीक कटे हुए / चाप किए हुए प्याज डालकर फ्राई करेंगे जब हमारे प्याज ब्राउन होने लगेंगे तब हम इसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डालेंगे और उसे भी इसके साथ भून लेंगे
- 3
अब टमाटर हरी मिर्च की पेस्ट बनाकर हम प्याज के मसाले में डालेंगे और उसे भी अच्छी तरह से भून लेंगे और फिर इसमें हम सारे सूखे मसाले और कसूरी मेथी भी डालेंगे, इन्हें 1 मिनट भूनने के बाद हम इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा पानी डालेंगे और मसाले को पकने देंगे
- 4
अब उबले हुए दाल और राजमा हम इस मसाले में डालेंगे और सबको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और धीमी आंच पर पकने देंगे उसके बाद हम इसमें एक कटोरी फ्रेश मलाई को फैट कर डालेंगे और उसको अच्छे से मिक्स करेंगे और अगर दाल गाढ़ी है, तो उसको पतला करने के लिए हम इसमें एक कप गर्म दूध ऐड करेंगे
- 5
आज मैने यहां पर दाल मखनी दो तरह से बनाई है एक लहसुन प्याज वाली और एक बिना लहसुन प्याज वाली, बिना लहसुन प्याज वाली में,मैंने सिर्फ दो टमाटर दो हरी मिर्च और थोड़ा सा अदरक को पीसकर उसका मसाला बनाकर भूनकर और मसाले ऐड करके उबली हुई दाल डाल दी और उसमें भी एक कटोरी मलाई डालकर उसे क्रीमी दाल मखनी का रूप दिया दोनों ही तरह से दाल मखनी बहुत स्वादिष्ट बनी 😋
- 6
इसके साथ मैंने मसाला पराठे और चावल बनाए और लच्छा सलाद बनाया बहुत ही स्वादिष्ट कंबीनेशन बना और यह सभी को बहुत मजेदार लगा 👌👌😋❤️👍
- 7
- 8
टिप्स
इसमें दाल मखनी में मलाई को हमेशा फैट के डालें और दाल को पतला करने के लिए दूध का इस्तेमाल करें तो बहुत ही स्वादिष्ट दाल बनती है और इसे घी में बनाएं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)