#केसर ड्राईफ्रूट खोया घेवर
#CA2026 week 20
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चाशनी बना ले एक तार की
- 2
उसमे केसर डाले आठ दस धागे,चाशनी चलाए ।
- 3
एक बड़े बर्तन में एक चम्मच वाला घी डाले फिर उस में बर्फ डाल हाथ से चलाए मक्खन की तरह हो जाएगा
- 4
अब बर्फ निकाल उ,उसमें बर्फ का जो पानी बन गया उसे भी निकाल देगें, अब घी को थोड़ा मिक्स कर मैदा डाले और हाथ से मिक्स करे
- 5
अब चासनी पक गई मैदे में एक गिलास पानी डाले हाथ से मैदा मिक्स कर लें मैदे
- 6
में गुठली ना पड़े तबतक तक मिक्स करना है फिर मिक्सी जार में डाल कर एक मिनट चला ले
- 7
और बर्तन में निकाल ले एक कप पानी और डाल दीजिए मैदे का घोल पतला रखना है जितना बड़ा घेवर बनाना है उतना बड़ा गहरा पतीला लें घी गरम करे मैदे को धार के साथ डाले
- 8
आप इसे करछी से अपर धार डाले बस रुक रुक कर मैदा तब तक डालना है जब तक शेप मोटी ना हो जाए
- 9
अब तब तक सिकना है
- 10
जब तक सुनहरा ना हो जाए
- 11
निकाल कर चाशनी में डालकर तुरंत निकाल लें जब तक सिका काजू बदाम बारीक काट लें
- 12
इस प्रकार सब बना लेंगे ।फिर खोया के लिए एक बड़ा कटोरी मिल्क पाउडर से खोया बना लें
- 13
जो चाशनी बची उसी में खोया बना लिया, आप एक कप पानी गर्म कर उसमें मिल्क पाउडर डालकर खोया बना लें और सभी घेवर पर खोया फैला दे (खोया अगर बाजार का होगा तो डाल सकते है)
- 14
ऊपर से बादाम काजू डाले और फिर चाँदी वर्क लगाके सर्व करे
- 15
बच्चों की पसंद तीज का त्योहार मनाये ।
टिप्स
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए चाशनी का ध्यान रखना है की दो टार की ही बने साथ खोआ थोड़ा और घड़ा करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















































कमैंट्स (6)