खट्टा मीठा तीखा रवा बेसन ढोकला (स्कूल लंच बॉक्स के लिए) - त्रिदेव ढोकला

बेसन और सूजी को मिलाकर बनाएं गए ढोकले का स्वाद मुझे और मेरे बेटे दोंनों को बहुत अच्छा लगता हैं। इसमें ढोकले का थोडा़ नमकीन,थोडा़ तीखा, थोडा़ सा खट्टा- मीठा का स्वाद बेहद पसंद आता हैं। इसमें अदरक और हरी मिर्च के पेस्ट को भी मिलाया जाता हैं, जिससे इसका जायका कई गुना बढ़ जाता हैं। पाचन की दृष्टि से भी यह हल्का रहता हैं । मेरा बेटा इसे टिफिन में बड़े शौक से ले जाता हैं और पूरा टिफिन खाली ले आता हैं तो आत्मिक खुशी भी होती है कि उसे पसंद आया !
#CA26 #week21 #dhokla #Tridev_Dhokla
#khatta_Meetha_Teekha_Rawa_Besan_dhokala #rawa_besan_dhokala #Rawa #besan
#lunch_box_special_recipe #instant_dhokla

कुकिंग निर्देश
- 1
1बड़े बर्तन में दही डालें और व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह से फेंट लें।
- 2
अब उसमें बेसन,सूजी डालें और अच्छी तरह मिला लें। चित्रानुसार सबको 1 से 2 मिनट अच्छी तरह फेंटें जिससे कोई लम्प्स ना रहें फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर बैटर तैयार कर लें।
- 3
अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट,1चम्मच कुकिंग ऑयल हल्दी पाउडर और नमक डालें। सभी को अच्छी तरह मिला लें। चित्रानुसार सबको 1 से 2 मिनट अच्छी तरह फेंटें जिससे कोई लम्प्स ना रहें फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर बैटर तैयार कर लें।
- 4
बैटर को 10 मिनट रेस्ट के लिए रखें। वैसे आप इंस्टेंट भी बना सकते हैं।
- 5
दूसरी तरह स्टीमर में पानी डालकर गैस पर चढ़ा देंगे। जिसमें ढोकला बनाना हैं,उस बर्तन को अच्छी तरह कुकिंग ऑयल से ग्रीस कर लेंगे। अब ढोकला के बैटर में ईनो को डालें. उसपर 2 स्पून पानी डालें जिससे वह अच्छी तरह एक्टिवेट हो जाएं । एक बार पुनः हल्के हाथों से फेंटें और तुरन्त ढोकला वाले बर्तन में डाल दें ।
- 6
चित्रानुसार ढोकला वाली प्लेट को स्टीमर में रखकर लगभग15 से 20 मिनट तक पकाएं। एकबार टूथपिक से चेक कर लें । अगर टूथपिक साफ निकल आती है तो इसका मतलब ढोकला अच्छी तरह से पक चुका है, उसे बाहर निकाल लें और ठंडा कर लें।
- 7
ढोकले को अपने मनचाहे शेप में काटें । अब पैन में कुकिंग ऑयल गर्म करें। सरसों/ राई का तड़का दें और स्लिट मिर्च तथा करी पत्ता डालें और कुछ समय फ्राई करें । सफेद तिल भी डालें फिर ढोकला डाल दें।अब चीनी और नींबू का घोल डालकर मिक्स कर लें।
- 8
हमारा खट्टा मीठा तीखा रवा बेसन ढोकला तैयार है ।
- 9
स्वादिष्ट ढोकले को टिफिन में रखें और साथ में चटनी या टोमेटो सॉस पैक कर दें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (64)