गुजराती खट्टी मीठी कढ़ी(Gujarati Khatti Meethi Kadhi Recipe In Hindi)

दही डायरीज़ 🤩
#week25
गुजराती कढ़ी खट्टी और मीठी होती है ,कढ़ी में गुड डालकर बनाते है । गुजराती कढ़ी खिचड़ी ,पुलाव या मसाला खिचड़ी के साथ खाई जाती हैं। कढ़ी खिचड़ी को डिनर में आसानी से बनाकर खा सकते हैं जल्दी बन भी जाता है।
मैने कढ़ी सुबह बनाई है तो लौकी की सब्जी रोटी ,खिचड़ी, प्याज,खीरा सलाद और पापड़ के साथ सर्व किया है,
बाकी खिचड़ी प्याज पापड़ के साथ सर्व करें।
#CA26
#cookpadindia
#cooksnep
@Hetal_shah

कुकिंग निर्देश
- 1
दही, छाछ और बेसन को अच्छे से फेंटें, कोई गुठली न रहे।
- 2
कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा डालें, फिर लहसुन, हींग, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें।
- 3
अब दही-बेसन का मिश्रण डालें, हिलाएं।
- 4
जरूरत के अनुसार छाछ और पानी डालकर मिक्स करें। गैस की आंच धीमी ही रखे ।
- 5
नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया-जीरा पाउडर डालें।
- 6
गरम मसाला डाले और लगातार हिलाते हुए कढ़ी को पकाएं।
- 7
स्वाद अनुसार गुड़ डालें, 5 मिनट उबालें।कढ़ी को सर्व करें तब ऊपर से हरा धनिया डाले ।
- 8
गैस बंद करें और खिचड़ी, प्याज, पापड़ के साथ कढ़ी को सर्व करें।
टिप्स
बेसन को अच्छे से मिक्स करें ताकि कोई गुठली न रहे। कढ़ी को धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।आप कढ़ी का तड़का घी में कर सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)