पोहा मोदक
#GC
#cookpadindia
#cookpad_in
इंस्टेंट पोहा मोदक
कुकिंग निर्देश
- 1
पोहा छानकर 2-3 मिनट सूखा क्रिस्पी होने तक भूनें, ठंडा होने दें।
- 2
पोहा और इलायची को मिक्सर में बारीक पीस लें।
- 3
कटे ड्राई नट्स को घी में हल्का भून लें।
- 4
पैन में घी, दूध, मिल्क पाउडर और चीनी डालें, मिलाएँ।
- 5
चीनी घुलने पर गैस ऑन करें, मिश्रण गर्म होने दें। इसमें पोहा पाउडर और भुने ड्राई नट्स डालें, 1-2 मिनट में दूध सोख लेगा।
- 6
अब मलाई डालें, अच्छी तरह मिलाएँ, ध्यान रहे गुठलियाँ न बनें। मिश्रण गरम रहते ही हल्का गूंध लें।
- 7
मोदक मोल्ड में घी और पिस्ता लगाएँ, मिश्रण भरकर मोदक बनाएँ।
- 8
गुलाब की पंखुड़ियों और पिस्ता से सजाएँ।
टिप्स
सुनिश्चित करें कि पोहा भूनते समय वह जल न जाए। मोदक बनाने के समय मिश्रण गरम होना चाहिए ताकि वह आसानी से आकार ले सके।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26604607

















कमैंट्स (3)