कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लेकर उनके किनारे कट कर ले।
- 2
अब ब्रेड को बेलन की सहायता से बेलकर पतला कर ले।
- 3
इसके बाद ब्रेड को जोडने के लिए इनके किनारो पर पानी लगा ले इससे ब्रेड लम्बी हो जाएगी और उसे रोल करना आसान रहेगा।
- 4
अब ब्रेड पर सास फैला ले, इसके बाद ब्रेड पर चीज़ स्लाइस रखे और ऊपर से मायोनीज को अच्छी तरह फैला दें।
- 5
अब खीरा व गाजर को लम्बाई मे छिलने वाले चाकू से पतला पतला कट कर ले और इन्हें ब्रेड पर फैला दे।
- 6
अब इनके ऊपर नमक, काली मिर्च और ओरगेनो को छिडक दे।
- 7
अब ब्रेड को अपने दोनों हाथों से सावधानी से रोल करे और राउंड पीस मे कट कर ले।
- 8
सैंडविच सर्व करने के लिये तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/4801024









कमैंट्स