वेज चीज कबाब पराठा (Veg Cheese kebab paratha recipe in hindi)

#रोटी#पराठा#पूरी वैराइटी
वेज चीज कबाब पराठा (Veg Cheese kebab paratha recipe in hindi)
#रोटी#पराठा#पूरी वैराइटी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमे आटा, नमक व तेल डालकर मिक्स करे और पानी की सहायता से गूंथ ले तथा 30 मिनट सेट होने के लिए रख दे।
- 2
अब एक पैन ले उसमे तेल डाले जब तेल गर्म हो जाये तब उसमे जीरा, हरी मिर्च और कसा अदरक डालकर भून ले।
- 3
इसके बाद इसमे बेसन डाले 1-2 मिनट भूने उसके बाद इसमे कसी गाजर, बंद गोभी और उबली मटर डालकर अच्छे से मिक्स करे।
- 4
अब इसमे हल्दी,लाल मिर्च,धनिया पाउडर,गर्म मसाला, अमचूर पाउडर, नमक व उबले आलू डालकर मिक्स करे और 1-2 मिनट तक भूने। गैस बंद करे और ठंडा होने के लिए साइड मे रख दे।
- 5
ठंडा होने पर अपने हाथो पर तेल लगाये और गोल शेप बनाये और अब तवे पर तेल लगाकर सेके।
- 6
अब आटे की लोई बनाकर उसे बेले और उस पर तेल तथा चाट मसाला लगाये फिर बेले।
- 7
इस रोटी को तवे पर सेके फिर उस पर चीज़,हरी चटनी फैलाये,चाट मसाला छिडके और अब कबाब रखे अब इस पर खीरा,टमाटर,प्याज,चिली फ्लेक्स व ओरगेनो को फैलाये।
- 8
अब इस पराठे को फोल्ड करे। इसके पीस कट करे और गर्म सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स