ब्रेड समोसा

#टिफिन
ब्रेड समोसा बनाने में बहुत आसान है. हालांकि इसे भी आम समोसे की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें मैदे रोटी की जगह ब्रेड की रोटी में भरावन भरा जाता है.
ब्रेड समोसा
#टिफिन
ब्रेड समोसा बनाने में बहुत आसान है. हालांकि इसे भी आम समोसे की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें मैदे रोटी की जगह ब्रेड की रोटी में भरावन भरा जाता है.
कुकिंग निर्देश
- 1
पैन में 2 चम्मच तेल डाले जीरा डाले
- 2
जब जीरा तड़कने लगे तो तेल में प्याज और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- 3
इसके बाद मटर और मैंश किऐ हूऐ आलू डालकर 4-5 मिनट और भूनें.
- 4
आलू में अमचूर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और सारे मसाले डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए मिक्स करें. फिर इसमें नमक और धनियापत्ती डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- 5
ब्रेड के चारो किनारों को काटकर अलग निकाल लें। और हल्का सा बेलन की सहायता से बेल लें इसको ज़्यादा पतला नहीं बेलना है नहीं तो ये फट भी सकता है।
अब इसका एक कोना उठाकर दूसरे कोने पर रख दें।और तिकोने आकार में काट लें. - 6
एक तिकोना टुकड़ा लेकर इसके दो किनारों पानी लगाकर कोन बना लें.
- 7
अब हमने जो स्टाफिंग तैयार की है उसे इसमें रखेंगे इसमें बहुत ज़्यादा स्टाफिंग नहीं भरनी है। थोडा ही स्टाफिंग भरेंगे
- 8
ऊपरी कोने पर पानी लगाएं और चिपकाकर समोसे का आकार दे दें.
- 9
मतलब हाथ से इसे अच्छे से प्रेस कर लें ताकि जब इन्हें फ्राई करें तो ये खुल ना जाए।
- 10
कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें
- 11
गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें अलट-पलट कर फ्राई कर लें जब ब्रेड समोसे अच्छे से फ्राई हो जाए तो इन्हें टिशु पेपर पर निकाल लें। ताकि इनका सारा तेल अब्ज़ोब हो जाएं इसी तरह से बाकि के सभी ब्रेड समोसे को भी फ्राई कर लें।
- 12
तैयार ब्रेड समोसों को हरी चटनी और सॉस के साथ खाएं व खिलाएं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स