दाल भरवां करेले

#vbs यह डिश मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह मेरी नानी माँ की रेसिपी है। आज भी इसे पकाते वक़्त मुझे अपनी नानी की याद आती है।
दाल भरवां करेले
#vbs यह डिश मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह मेरी नानी माँ की रेसिपी है। आज भी इसे पकाते वक़्त मुझे अपनी नानी की याद आती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
करेले की छाल निकाल कर उसे बीच में से काट लें, अब उसके बिज निकाल कर उसे साफ़ कर लें।
- 2
गर्म पानी में नमक डाल कर करेले को 10 मिनिट के लिए उबाल लें, ताकि उसकी कड़वाहट चली जाए।
- 3
एक कड़ाही में तेल गर्म कर के उसमें मेथी दाना और कलौंजी डालें। जब मेथी लाल हो जाए तब प्याज़ डालें।
- 4
प्याज़ का रंग लाल जैसा हो जाए तब उसमें सभी मसाले और चने की दाल डाल कर अच्छे से मिला लें। 1 कप पानी डाल कर चने की दाल को गला लें।
- 5
अब टमाटर डाल कर कुछ देर गलने दें। आखिर में देसी घी डाल दें।
- 6
अब इस मिश्रण को करेले में भर लें।
- 7
घनिया पत्ती से सजाएं और गरमा गरम पराठों के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स