कस्टर्ड पुडिंग मुरब्बे के साथ
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को उबालकर उसमे चीनी डालें।
- 2
अब आधे गिलास दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।
- 3
दूध उबलने के बाद कस्टर्ड घोल उसमें डाल देंऔर अच्छी तरह उबालेंगे।
- 4
जब दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।इसे ठंडा होने दें। 5घंटे फ्रिज में रखें।
- 5
जब यह ठंडा हो जाए तो एक गिलास लें उसमें सबसे पहले बिस्किट पीसकर नीचे डालें और उसके ऊपर सेब बारीक काट कर रखें और अच्छी तरह दबाएं फिर 2चम्मच कस्टर्ड डालें फिर सेब का मुरब्बा बारीक काटकर डालें उसके ऊपर फिर कस्टर्ड 2 चम्मच डालें। फिर सबसे ऊपर गिलास के किनारे पर गाजर का मुरब्बा डालें और बीच में थोड़ा कस्टर्ड डालें ।
- 6
लास्ट में बादाम डालकर गार्निशिंग करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/5346427




कमैंट्स