अनानास सॉस वाला पनीर चिल्ली (Ananas-Sauce wala Paneer Chilli recipe in Hindi)

#फल
यह एक थाईलैंड देश के प्रकार की रेसिपी है जिसमे फल के सारे स्वाद खूबसूरती से एक दूसरे से घुल मिल जाते हैं
अनानास सॉस वाला पनीर चिल्ली (Ananas-Sauce wala Paneer Chilli recipe in Hindi)
#फल
यह एक थाईलैंड देश के प्रकार की रेसिपी है जिसमे फल के सारे स्वाद खूबसूरती से एक दूसरे से घुल मिल जाते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
अन्ननास की सॉस बनाने के लिए कटे हुए अन्नानास मे थोडा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस कर रस बना लें। इसे छानकर इसका गूदा रख ले
- 2
अन्नानास के रस को एक कढ़ाई मे गरम कर लें। उबाल आने पर 2 टी स्पून गूदा मिला लें। इसमे 1/4 कप शक्कर मिलाकर इसमे 1 टी स्पून विनेगर मिलाएं।
- 3
शक्कर में पिघलने तक पकाएं। अन्नानास का सॉस तैयार है।
- 4
एक कटोरी मे कॉर्नफ्लोर मे थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। अब एक कदाई मे थोड़ा तेल डालकर इसमे पनीर के कटे हुए टुकड़े डूबोकर डाल कर दोनों तरफ 2 से 3 मिनट तक सेक लें।
- 5
पनीर के टुकड़े निकालकर प्लेट पर रखें। इसी कड़ाई मे तेल डालकर लहसुन भून लें। प्याज़ को डालकर हल्का भून लें। कटा हुआ शिमला मिर्च डाल कर और भूने जब तक रंग भूरा न हो जाये
- 6
इसमे अन्नानास का सॉस डालें। सोया सॉस व चिल्ली सॉस मिलाकर 2 मिनट भूनें। लाल मिर्च डालकर नमक डालें।
- 7
बाकी बचा हुआ कॉर्नफ्लोर मिलाकर पकने दें। अब तैयार किये पनीर के टुकड़े डालकर घुमाएं।
- 8
कुछ देर पकाकर इसे सर्विंग प्लेट पर निकाले। हरे प्याज़ के लच्छे से सजाकर परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स