जीरा आलू
कुकिंग निर्देश
- 1
जीरा आलू बनाने के लिए पैन गरम कर लीजिए. जब तक पैन गरम हो, तब तक आलू काटकर तैय़ार कर लीजिए. इसके लिए, एक-एक करके आलू लीजिए और चाकू से 4 भागों में काटकर रख लीजिए. हमने छोटे-मध्यम आलू लिए है, इसलिए 4 टुकड़े किए है. बड़े आलू को ज्यादा टुकड़ों में भी काट सकते हैं.
पैन गरम होने के बाद, इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होते ही पैन में हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा के चटखने पर तेल में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, कसूरी मेथी, लाल मिर्च और आलू डाल दीजिए. मसालों को तेल में डालते समय - 2
चलाते रहिए ताकि ये जल न जाएं.
इसके बाद, सब्जी में नमक, गरम मसाला और अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए. सारी सामग्री को भूनते हुए अच्छे से मिला लीजिए. इसी तरह से सब्जी को 3 से 4 मिनिट अच्छे से भुनने दीजिए.
जीरा आलू तैयार हैं, इनमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए. स्वादिष्ट जीरा आलू को चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिए या फिर टिफिन में पैक कीजिए.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स