बेक्ड फ्रूट्स पफ

#फ्रूट पफ इनोवेटिव , स्वादिष्ट और फलों के गुणों से भरपूर रेसिपी है जो किट्टी पार्टी या बच्चों के लिए बनाया जा सकता है
बेक्ड फ्रूट्स पफ
#फ्रूट पफ इनोवेटिव , स्वादिष्ट और फलों के गुणों से भरपूर रेसिपी है जो किट्टी पार्टी या बच्चों के लिए बनाया जा सकता है
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम फलों को साफ करके बारीक कटा लें, अनार के दाने निकाल लें।
- 2
पैन में १ चम्मच मक्खन या घी गर्म करें कटे हुए फल डाल दें
- 3
जब सेब नरम हो जाते तब शक्कर डालकर मिलाएं व अनार दाना डाल दें
- 4
४-५ मिनट बाद आंच बंद कर दें, भरावन तैयार है
- 5
मैदा, सूजी,१ चम्मच घी मिलाकर पानी से कड़ा गूंथ लें
- 6
गूंथे हुए आटे के दो भाग करें व लम्बा बेल लें, लम्बी पट्टी काट कर भरावन रखें
- 7
तीन तरफ से चिपका कर कांटे की सहायता से दबा लें, इन पफ पर थोड़ा घी लगा दें
- 8
ओवन को १८० डिग्री पर प्रीहीट करें, १० मिनट बेक करें फिर पलट कर ६-८ मिनट और बेक करें
- 9
तैयार है स्वादिष्ट फ्रूटस पफ
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स