पोटैटो कोइन्स

#YPwF
पोटैटो कोइन्स बहोत ही बेहतरीन डीप फ्राइड स्नैक्स हैं। इसे बनाना भी बहोत आसान हैं और बहोत ही कम सामग्री और कम समय में ये तैयार भी होजाता हैं।इसे कोई भी बना सकता हैं। बड़ो से लेकर बच्चों को भी ये काफी पसंद आती हैं तो ये रेसिपी आप ज़रूर बनाए।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबालकर छिल लें और आलू को अच्छे से मैश करलें।
- 2
पोहा मिक्सर ग्राइंडर जार में डालकर बारीक़ पीस लें।
- 3
आलू में पीसा हुआ पोहा मिलाए, साथ ही इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर रखलें।
- 4
कढ़ाई में तेल गर्म करने रखें। मिश्रण में से छोटी छोटी लोइयां लेकर सिक्के के साईज़ के पोटैटो कोइन्स बना लें।
- 5
गर्म तेल में पोटैटो कोइन्स तलने के लिए डाल दें। सारे एक साथ ना डालें बल्कि दो बार में थोड़े थोड़े कोइन्स डीप फ्राई करें। गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम तेज़ आंच पर पकाएं। बीच बीच मे पलटते रहें।
- 6
पेपर टॉवल पर निकालें और गरमा गरम परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स