स्टीम्ड पम्पकिन सनफ्लावर ब्रेड (Steamed pumpkin sunflower bread recipe in hindi)

#मैदा
यह भाप से पकी ब्रेड खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। कद्दू का स्वाद इसे सेहतमंद बनाता है। आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।
स्टीम्ड पम्पकिन सनफ्लावर ब्रेड (Steamed pumpkin sunflower bread recipe in hindi)
#मैदा
यह भाप से पकी ब्रेड खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। कद्दू का स्वाद इसे सेहतमंद बनाता है। आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में डाले मैदा और बीच में मिलाये यीस्ट, मसला हुआ कद्दू, चीनी, आयल, नमक और अच्छे से मिला ले।
- 2
एक मुलायम से आटा तैयार करे। आटे को 5वसे 10 मिनट तक खिंचते हुए मले।
- 3
1/2 घंटे तक ढक कर खमीर उठने के लिए रखे।
- 4
1/2 घंटे बाद आटा फूल गया होगा उसे दुबारा दबाते हुए कुछ देर तक और मलें जिस से वह मुलायम हो जाये।
- 5
आटे की 3 मम मोटी रोटी बेल लें।
- 6
कुक्की कटर या बोतल के ढकन की मदद से 6 गोलाकार काटे 8.5 सेंटीमीटर घेरे के काट ले।
- 7
बचे हुए आटे को फिर से मलकर उस से सनफ्लॉवर का बीच का हिस्सा बनायेगे। उस मे मिलाये कोको पाउडर और हल्का सा पानी छिड़ककर मल ले और ढक कर रखे।
- 8
अब पिले रंग के आटे के गोलाकार को ले और उन पर 4.5 सेंटीमीटर घेरे का निशान बनाये किसी छोटी बोतल के ढकन से।
- 9
अब इन पर 3 चीरा लगाते हुए बीच के निशान तक काटे और तीनो को एक साथ जोड़ते हुए फूल की पंखुड़ी बनाये। इस तरह से सभी पंखुड़ियां बना लें।
- 10
अब कोको पाउडर वाले आटे को 3 मम मोटा बेल लें और जिस बोतल के ढकन से आपने फूल के बीच में निशान बनाया था उसी से 6 गोलाकार काटे और हल्का सा पानी लगते हुए दबाते हुए फूलों के बीच में लगाये। उसपर चाकू की मदद से चकोर निशान बनाये।
- 11
सभी फूलों को बटर पेपर पर ढक कर 25 मिनट तक रखे।
- 12
भाप से पकाने के लिए कड़ाई में पानी उबाल लें उस पर तैयार फूल बटर पेपर पर रखे और ढक कर 15 से 20 मिनट तक पकने दे।
- 13
जब सभी फूल तैयार हो जाये तोह निकालने से पहले 5 मिनट तक कड़ाही में रहने दे।
- 14
अब सनफ्लॉवर ब्रेड को ठंडा होने के लिए वायर रैक पर रखे और परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स