राजस्थानी कढ़ी कचौरी (Rajasthani kadhi kachori recipe in hindi)

#स्ट्रीटफूड
राजस्थानी कढ़ी कचौरी (Rajasthani kadhi kachori recipe in hindi)
#स्ट्रीटफूड
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाए और इसमें मूंग दाल को हल्का ब्राउन होने तक भूनें और ठंडा होने के लिए रखे।
- 2
दाल ठंडी होने पर मिक्सी के जार में दरदरा पीस ले और एक बाउल में निकाल कर इसमें स्वादानुसार नमक,१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,१ चम्मच सौंफ,१ चम्मच अजवायन दोनो हाथो से मसल कर,१/२ चम्मच गर्म मसाला,१ चम्मच अमचूर और २ कटी हुई मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स करे।
- 3
इस मिक्सचर में थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गूंध ले जिससे सारे मसाले दाल में अच्छे से मिल जाए। दाल को एक तरफ रखे।
- 4
दूसरे बाउल में ३०० ग्राम मैदा, नमक और ७५ ग्राम पिघला मोयन के लिए घी डाल कर दोनो हाथो से मसले और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर कचोरी का आटा लगाए।१० मिनट के लिए रेस्ट के लिए रखे।
- 5
जब तक आटा और दाल रेस्ट कर रहे है तब तक कढ़ी तैयार करे।
- 6
एक बाउल में २५० ग्राम दही में ४०० ग्राम पानी डाल कर घोल तैयार करे और उसमे ३ चम्मच बेसन, नमक और सारे मसाले मिला कर गुठलियां खत्म होने तक अच्छे से फेंटे।
- 7
एक कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें और राई तथा करी पत्ते का तड़का लगा कर कढ़ी का घोल डाले और १५ मिनट तक चलाते हुए पकाएं। पकने पर कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती डाल कर गैस बंद कर दे। हमारी कढ़ी तैयार है।
- 8
अब कचोरियां बनाने की तैयारी करे। हमने कचोरी के लिए मैदा का आटा लगाया था उसको अच्छे से मथे और छोटे छोटे पेड़े तैयार करे और पेड़े को थोड़ा सा बेल कर दाल का मिक्सचर भर कर कचोरी का आकर दे। इसी तरह सारी कचोरियां तैयार करे।
- 9
काचोरिया तैयार होने पर गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करे और धीमी आंच पर सारी कचोरियां फ्राई कर ले।
- 10
कचोरियां फ्राई होने पर एक प्लेट में एक कचोरी हाथो से फोड़ ले और उस पर अच्छी तरह गर्म कढ़ी डाले तथा बारीक कटा प्याज़, हरी चटनी इमली की चटनी से गार्निश कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स