सूजी और दही पिज़्ज़ा (Suji or dahi pizza recipe in hindi)

बाजार के पिज़्ज़ा से इसका टेस्ट ज्यादा मस्त और युम्मी है
सूजी और दही पिज़्ज़ा (Suji or dahi pizza recipe in hindi)
बाजार के पिज़्ज़ा से इसका टेस्ट ज्यादा मस्त और युम्मी है
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी और ताजी दही ले और गाढ़ा घोल बना कर आधे घंटे के लिए ढक कर छोड़ दे.
- 2
सारी सब्जिया काट ले.गाजर चुकंदर और अदरक को कद्दू कास कर ले.हरि मिर्च. टमाटर शिमला मिर्च और प्याज़ को काट ले.
- 3
मटर को छिल ले धनिया पत्ती काट ले.
- 4
सूजी और ताजी दही के घोल में आधे घंटे के बाद अदरक हरि मिर्च नमक और धनिया पत्ती को डाल कर घोल में मिला दे.
- 5
मिलाने के बाद इनो को डाल कर मिला दे मैंने 2 कप सूजी में 1 इनो डाला है.मैंने फॅमिली पिज़्ज़ा बनाया था जो बहुत ही बड़े थे.आपको जितना बड़ा बनाना होगा उतना ही में इनो को मिला कर तुरंत ही नॉन-स्टिक कढाईपर डालें.आप अगर 1 कप घोल में पिज़्ज़ा को बनाये तो 1/2 इनो ही मिलाये
- 6
गरम नॉन-स्टिक कढाईपर मक्खन या घी को डालें के बाद घोल को डालें.घोल को पतला नहीं करना गाडा रखना है.और बेस को मोटा ही गोलाई में रखना है
- 7
पनीर और मक्खन को भी छोटे 2 टुकड़ो में काट ले
- 8
कम आंच को रखना है. सारे सब्जिया को ऊपर से डाल दें और ढकन से ढक दें.लगवग 4 से 5 मिनट तक पकने दे.
- 9
जब घोल डालते है उसके तुरंत बाद ही सारे सब्जिया को डालें जिससे वो सब चिपक कर सेट हो जाये.पनीर को भी जहा तहा सेट कर दे और ढकन से ढक दें.4मिनट के बाद ढकन को हटा कर मक्खन के टुकड़ा जैसा काट कर सारे तरफ सेट कर दे.फोटो जैसा
- 10
और पिज़्ज़ा को पलट दे और ढकन से ढक दे.इसे पकने में लगभग 8 से 10 मिनट समय लगेगा.आंच को बिलकुल ही कम रखना है.
- 11
अब आप पिज़्ज़ा को थाली में निकाल ले.ऊपर से थोडी सारे कच्चे सब्जिया डाल दें.आलू भुजिया और काली मिर्च,काला नमक, लाल मिर्च, ऑरेगैनो डाल कर टॉपिंग कर दे.
- 12
पिज़्ज़ा को तुकड़ो में काट ले.बहुत ही स्वादिष्टपिज़्ज़ा मजे से खाये और खिलाये
- 13
बाजार के पिज़्ज़ा से इसका टास्ते जयादा मस्त और युम्मी है.टमाटर सॉस भी ऊपर से डाल कर खाये.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स