मार्बल डोनट्स (Marble donuts recipe in hindi)

मार्बल डोनट्स (Marble donuts recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बवॉल में मेंदा को छान लें और उसमें ड्राइ सामग्री डाले ओर अच्छे से मिलाये अब एक कटोरी में वॉर्म मिल्क ओर शुगर, फ्रेश यीस्ट डाले ओर ७ से १० मिनट तक रेस्ट दे.
- 2
अब ड्राइ सामग्री में यीस्ट का लिक्विड डाले ओर अच्छे से मिलाये ओर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाये ओर सॉफ्ट dough तैयार करे.
- 3
अब किचेन प्लेटफार्म पर आटे को ५ से 7 मिनट तक गूंदे. ओर बटर डाले ओर स्मूथ ओर सॉफ्ट आटा तैयार करे उसे ऑइल लगाए ओर एक बड़े बवॉल मे कोटन कपड़े से ठक्कर 30 मिनट तक रेस्ट करने रखे.
- 4
अब आटा डबल साइज़ का हो जाए तो उसको फिर से हथेलियों से मसले ओर बड़े गोले लुईया बनाए ओर गोल बेले. ओर दूनट्स कट्टर से उसे गोल काट दे सभी ड़ोंनट्स को थोड़ा अलग सेप में काट लें.
- 5
अब उसे ठाककर फिर से १५ से 20 मिनट तक रेस्ट दे. रेस्ट के बाद ड़ोंनट्स की साइज़ थोड़ी फूलेगी. अब एक कड़ाई में तेल डाले ओर गरम होने पर ड़ोंनट्स डाले ओर धीमी आँच पर पकाए दोनों साइड लाइट गोल्डेन होने तक फ्राई करें.
- 6
अब व्हाइट चॉकलेट ओर डार्क ब्राउन चॉकलेट दोनों को अलग बाउल में ३० सेकंड के लिए माइक्रोवेव करे. ओर तीन अलग अलग कटोरियों में पिंक कलर, हरा कलर, नीला कलर डाले ओर 1 चम्मच उस सब में व्हाइट चॉकलेट डाले ओर अच्छे से मिलाये.
- 7
अब ड़ोंनट्स के ऊपर पहेले व्हाइट चॉकलेट ओर ब्राउन चॉकलेट से कवर कर दे ओर बाद में टूथ पीक से कलर मिलाये तीन चार बार हरा कलर, नीला कलर डाले ओर रफली उसे मार्बल इफेक्ट्स आ जाएगी.
- 8
सब को अलग तरह से इफेक्ट देने के बाद उसको बादाम, वालनट्स ओर चेरी से सजाए. ओर सर्विंग प्लेट में उसे सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स