टोमेटो सॉस (होम मेड) (Tomatoes sauce (home made) recipe in hindi)

# dips and sauces
टोमेटो सॉस (होम मेड) (Tomatoes sauce (home made) recipe in hindi)
# dips and sauces
कुकिंग निर्देश
- 1
स्टील के पैन में टमाटर लहसुन अदरक और प्याज को काटकर गर्म करने रख दे
- 2
इसको तब तक अच्छी तरह पकाये जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाये इस के बाद स्टील की छलनी या मच्चर दानी के कपडे से टमाटर को रगड़ कर छानिये जिस से टमाटर का बीज छिलका अदरक लहसुन प्याज के टुकड़े अलग हो जाये और साफ़ गुदा (पल्प) मिले
- 3
अब इस गुदे मे साफ़ सूती कपडे की पोटली के अंदर पीसी हुई मिर्च गरम मसाला बांध कर डाल दें मसाला की पोटली बड़ी होनी चाहिए और टाइट बंद होनी चाहिए क्युकी मसाला फूलता है इसे दुबारा आंच पर रख दे
- 4
अब इसे इतना पकाये की टमाटर का पल्प पककर सॉस जितना गाढ़ा होजाये अब इसमे से मसाले की पोटली अलग कर दे इसमे चीनी ऐड करदे चीनी मिलाने से ये पतला हो जायेगा
- 5
इसलिये दुबारा इसको इतना पकाये की सॉस जितना गाढ़ा होजाये अब आखरी मे इसमे नमक सोडियम बेंजोएट और एसिटिक एसिड एक एक करके डाले
- 6
साफ गिलास की बॉटल्स मे गरम गरम सॉस को बिना कोई स्पेस छोड़े पूरा भर दे और तुरंत कार्क लगा दे
- 7
नोट टमाटर बिलकुल पका और टाइट होना चाहिए और टमाटर का ऊपर का हरा हिस्सा काट देना चाहिए
- 8
- 9
- 10
वो
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स