झट-पट मूंग दाल हलवा (Jhat-Pat moong dal halwa recipe in hindi)

#Bandhan मूंग दाल हलवा एक लम्बी प्रोसेसिंग और बहुत मेहनत के बाद बनता है , लेकिन मैंने ये हलवा एक बहुत ही आसान तरीके से बनाया जिससे ये आसानी से और जल्दी तैयार हो सकता है

कुकिंग निर्देश
- 1
भिगोइ मूंग दाल का पानी अलग करें और 1/2 घंटा के लिए किसी चन्नी में रखे ताकि एक्स्ट्रा पानी निकाल जाये
- 2
अब कढ़ाई में घी गर्म करें उसमे पानी निकली भिगोए मूंग दाल बादामी रंग आने तक फ्राई करें फिर निकाल कर किसी प्लेट पर रखे और ठंडा होने दे
- 3
अब इसे मिक्सर में ग्राइंड करें और फाइन पाउडर बना ले
- 4
अब एक पैन में चीनी और 3 कप पानी डाले और पकाये जब चीनी मेल्ट हो जाये और बॉईल होने लेंगे इसमें 1बड़ा चम्मच घी डालें फिर मूंग दाल पाउडर डाल कर स्लो फ्लेम पर चलाते हुए पकाये.. जब कंसिस्टेंसी हलवे जैसी हो जाये 1 बड़ी चम्मच घी और डाले अच्छे से मिलाये और गैस ऑफ कर दे..हलवा रेडी है..
- 5
भीगी हुयी बादाम को छीले लम्बा कट करें हलवे में मिक्स करें और कुछ ऊपर से गार्निश करके हलवा सर्व करें..
- 6
आप फ्राइड मूंग दाल पाउडर को 10 डेज एयर टाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते जब हलवा खाना हो... तब शुगर सिरप में पकाये..और झट पट हलवा रेडी करें..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स