राजस्थानी कढ़ी (Rajasthani kadhi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ी के लिए पकोड़ी बनाएंगे जिसके लिए बेसन में नमक अजवाइन डालकर मिक्स कर लेंगे फिर इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर ठीक घोल तैयार कर लेंगे.
- 2
इसे खूब अच्छे से फटेंगे जिससे पकोड़ी बहोत ही सॉफ्ट बनेगी.
- 3
फिर आयल में छोटी छोटी पकोड़ी बना लेंगे.
- 4
अब कढ़ी के लिए 1 बर्तन में बेसन और दही को अच्छे से मिक्स कर लेंगे फिर इसमें पानी डालेंगे इसे फिर मिक्स करेंगे ताकि तीनो चीज़ अच्छे से मिक्स हो जाये.
- 5
अब इसमें नमक हल्दी धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे.
- 6
अब 1 कढाई में 2 छोटा चम्मच. आयल डालेंगे फिर इसमें हींग जीरा राइ मेथी साबुत लाल मिर्च करी पत्ता डाल देंगे.
- 7
इसके बाद इसमें कढ़ी का घोल डाल देंगे फिर इसे लगातार चलाते रहेंगे ताकि दही फटे नहीं जब कढ़ी खड़कने लेंगे तो गैस कम कर आप इसे चलना छोड़ सकते हैं.
- 8
बबल्स आने पर इसमें पकोड़ी डाल देंगे और कम फ्लेम पर 15 से 20 मिनिट तक पकने देंगे ताकि बेसन कच्चा न रहे इसके बाद इसमें 1/4 छोटा चम्मच.ब्लैक नमक और गरम मसाला डाल देंगे.
- 9
कढ़ी बन जाने के बाद इसमें ग्रीन धनिया डाल देंगे.
- 10
अब आप इसे राइस या फुल्के के साथ गरम गरम सर्व कर सकते हैं.......
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स