वेज.उत्तपम (Veg.Uttapam recipe in hindi)
Shalini Saparia @cook_9693514
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम सूजी और दही को अच्छे से मिक्स करके उत्तपम का घोल तैयार कर लेंगे.
- 2
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल लेंगे.
- 3
अब 1 बाउल में प्याज़ टोमेटो शिमला मिर्च धनिया गाजर मिर्ची फ्लैक्स हरी मिर्च लहसुन और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लेंगे.
- 4
फिर सूजी के घोल को तवे पे चिले की तरह फैला देंगे और इसके ऊपर मिक्स किया हुआ वेजी. डालकर हल्का हल्का दबा देंगे ताकि ये सभी चीजे इसपे अच्छे से चिपक जाये.
- 5
इसे हम आयल से सेकेंगे. 1 तरफ से सिकने के बाद इसे पलटकर स्लो फ्लैम पे चिली की तरह सेक लेंगे.
- 6
अब इसे सॉस के साथ गरम गरम सर्व करें.ये बहोत लाइट ब्रेकफास्ट है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6536211



कमैंट्स