पालक पराठा (Palak paratha recipe in hindi)

#healthyjuniorcontest ..बच्चे अक्सर हरी सब्जिया नहीं खाना चाहते ...खासकर पालक लेकिन ऐसे टेस्टी पराठे बनाकर खिलाये उन्हें जरूर पसंद आएगा
पालक पराठा (Palak paratha recipe in hindi)
#healthyjuniorcontest ..बच्चे अक्सर हरी सब्जिया नहीं खाना चाहते ...खासकर पालक लेकिन ऐसे टेस्टी पराठे बनाकर खिलाये उन्हें जरूर पसंद आएगा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सॉफ्ट आटा तैयार करें...उसके लिए हम आटा में एक चम्मच घी और तेल और नमक मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूँथ कर तैयार करेंगे और ढक कर 20से 25 मिनट के लिए रख देंगे...
- 2
पैन 1 छोटा चम्मच घी या तेल डाले फिर जीरा भुने
- 3
प्याज अदरक और हरी मिर्च डालें थोड़ा भुने
- 4
फिर धनिया पाउडर डालें मिलाये एक दो बार चला के पालक डालें
- 5
अच्छे से मसाला के साथ मिलाकर भुने बिना ढके ही ठंडा करेंगे
- 6
अब नमक और हल्दी भी डालें और तब तक भुने जब तक पालक का सारी पानी सुख न जाये...और पालक भी पक जायेंगे.
- 7
पानी सुख जाने पर हमारी भरावन तैयार
- 8
भरावन थोड़ा ठंडा होने दे
- 9
हाथो में थोड़ा तेल लगाके आटा को फिर से थोड़ा दबा कर मिला लेंगे
- 10
दो छोटी लोई लेकर दो रोटियां बेलेंगे
- 11
एक रोटी के ऊपर चम्मच या हाथ से भरावन फैलाएंगे एक इंच छोड़कर साइड से
- 12
अब दूसरी रोटी उपर से कवर कर हल्के हाथों से दबा लेगे और बेलन से एक बार और थोड़ा बेल लेंगे
- 13
तवा गरम कर पराठो को दोनों साइड से थोड़ा तेल या घी लगाकर अच्छे से सेक ले...तैयार हो जायेगा आपका हेल्थी पालक पराठा इसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी चटनी सॉस या रायते के साथ परोसे..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स