रवा वेज इडली /इंस्टेंट इडली (Rawa veg idli /instant idli recipe in hindi)

#healthy junior contest
कुकिंग निर्देश
- 1
रवा को गरम पेन में सुखा भुन कर लें हल्का ज्यादा भूरा न करें..फिर प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दे
- 2
रवा ठंडा हो जाये फिर उसमे दही मिला ले अच्छे से गुठलिया न बनायें
- 3
फिर जरुरत के अनुसार पानी मिलाकर इडली का घोल तैयार करें और 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दे
- 4
मतलब तड़का तैयार कर ले 1 बड़ी चम्मच तेल गर्म करें फिर राई तड़काये
- 5
चना दाल काजू और करी पत्ता डाल कर भून ले
- 6
अब तड़के को रवा वाले घोल में में डाले और मिला ले
- 7
रवा इतनी देर में थोड़ा फूल जाता है अब अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और पानी मिलाकर घोल सही कर ले
- 8
अब घोल में कद्दूकस किये हुए गाजर बारीक़ कटी धनिया पत्ती और किशमिश मिला ले
- 9
स्वादानुसार नमक भी मिला ले और 5 मिनट के लिए रखे
- 10
अब बेकिंग सोडा डाले और 1-2 मिनट रखे और ग्रीज़ किये हुए इडली स्टैंड में घोल डाले
- 11
स्टीम करें मध्यम फ्लेम पर 10-15 मिनट ढक कर
- 12
एक बार बिच में चाकू या टूथपिक डाल कर चेक कर लें इडली कच्ची तो नहीं अगर इडली चाकू पर चिपके नहीं मतलब इडली पूरी तरह पक चुकी है
- 13
सावधानी से स्टैंड बहार निकाले और 2-3मिनिट ठंडा होने दे फिर इडलि स्टैंड से निकाल कर प्लेट में रखे और गर्मागर्म परोसे या बच्चो के लंच बॉक्स मे पैक करें चटनी या सॉस के साथ...
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स