बूरा (लेफ्टओवर रसगुल्ला चाशनी से) (Boora (leftover ragulla chashni se) recipe in hindi)

मेरी माँ रसगुल्ले की चाशनी से बूरा बनाती थी ...और ये परफेक्ट बनता है ..उसे बनाना भी आसान है
बूरा (लेफ्टओवर रसगुल्ला चाशनी से) (Boora (leftover ragulla chashni se) recipe in hindi)
मेरी माँ रसगुल्ले की चाशनी से बूरा बनाती थी ...और ये परफेक्ट बनता है ..उसे बनाना भी आसान है
कुकिंग निर्देश
- 1
चाशनी को एक बड़ी कढ़ाई में छान ले
- 2
इसे गरम होने दे थोड़ा उबलने पर दूध डाल दें
- 3
चलाना नहीं है......कुछ देर में दूध फटा सा हो जाएगा
- 4
अब बड़े चमचे से थोड़ा सा चला दे.... कुछ देर बाद इस दूध को छलनी से निकाल ले
- 5
अब इस चाशनी को उबलने दे...चलाना नहीं है......झाग आने दे
- 6
चम्मच डाल कर देखे नीचे चाशनी तो नहीं है
- 7
जब लगे की फुल झाग आ रहे है तो.....अब लगातार इसे चलाते रहे और गैस बंद कर दे
- 8
लगातार चलाते रहे इससे बूरा बनना शुरू हो जाएगा.....और बूरा दानेदार हो जाये तब तक चलाते रहे
- 9
अब इसे मिक्सी के जार में निकाल ले
- 10
कढ़ाई में चिपके बुरे को गैस पर हल्का गर्म करके खुरचकर जार में निकाल ले.....और पीस ले
- 11
आपका बूरा तेयार है इसे आप नार्मल बुरे की जगह उपयोग करे.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स