समोसा चाट (Samosa chat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को रात भर के लिए पानी में भिगो दीजिये. इससे कुकर में नमक और पानी डाल कर गर्म कर लीजिये.
- 2
अब इसमें 1/2 चम्मच धनिया पाउडर,1/3 चम्मच जीरा पाउडर, 1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नीबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
- 3
समोसा बनाने के लिए मैदे को घी और नमक और जीरा डाल कर आटा बना लीजिये. इससे गीले कपडे से ढक कर रख लीजिये. इसकी फीलिंग के लिए आलू को काट लीजिये. कढाई में तेल गरम कीजिये इसमें आलू को डालिये नमक बारीक़ कटी हरी मिर्च डालिये और धीमी आंच पर ढक कर पकाइये.
- 4
जब आलू पक जाये तो इसमें धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. और इससे अच्छी तरह मैश कर लीजिये.
- 5
अब तेयार मैदे के बॉल्स बना लीजिये इससे रोटी की तरह बेल लीजिये और बीच से काट लीजिए.
- 6
अब इसे कोन की तरह बनाते हुए इससे पानी से स्टिक कीजिये.
- 7
अब इसमें आलू को रखिये और इसके चारो तरफ पानी लगा कर बंद कर दीजिये.
- 8
अब कढाई में तेल गरम कीजिये और समोसे को डुबो फ्राई कीजिये. समोसे को हमेशा लौ फ्लेम पर ही फ्राई कीजिये और जब सुनहरा हो जाये तो इससे तेल में से निकाल लीजिये.
- 9
गरमागरम समोसे तैयार है.
- 10
अब प्लेट में समोसों को रखिये और बीच से दबा कर तोड़ लीजिये इसके बाद इस पर छोले डालिये दही डालिये इसके बाद इस पर बारीक़ कटी प्याज़, बारीक़ कटी मिर्ची, बारीक़ कटी धनिया पत्ती और सेव या भुजिया डालिये. और फिर इस पर सीबा चटकारा चाट मसाला डाल कर इससे मज़े से खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स