मिक्स वेज पुलाव (Mix veg pulav recipe in hindi)

Meenu Luthra @cook_9297536
मिक्स वेज पुलाव (Mix veg pulav recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को पानी से अच्छे से धो कर, चावलों से दोगुने पानी में भिगो कर रखे
- 2
कड़ाई में घी डाले और फिर जीरा. जैसे ही जीरा चटकने लगे उसमे प्याज डाले प्याज के सुनहरी होते ही कटी हुई अदरक फिर कटे हुए आलू और मटर डाले और भुने
- 3
थोडा रंग बदलते ही इसमे सूखे मसाले, नमक, मिर्च, सुखा धनिया, काली मिर्च, सभी स्वाद अनुसार डाले और हिलाए
- 4
मसालों को थोडा पकते ही इसमें भिगोए हुए चावल पानी के साथ डाले
- 5
एक उबाल आते ही आच को धीमा कर दे और ढक कर पकाए
- 6
बीच बीच में चेक करते रहे जैसे ही पानी दिख जाए तो चमच से थोडा चेक कर ले कि चावल पाक गए है
- 7
आच बंद करे और 10 मिनट तक चावल को भाप में रहने दे फिर गर्मा गर्म परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6536929



कमैंट्स