कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध उबालने रखे अच्छे से उबल जाये तो गैस बंद करें.
- 2
दूध को ठंडा करने के लिए उसमे 2 कप पानी डाले और फिर उसमे निम्बू का रस डाले निम्बू का रस डालते ही दूध फट जायेगा और छेना/ पनीर अलग हो जायेगा.
- 3
अब किसी जाली में मलमल का कपडा रख कर पनीर को छान ले रनिंग पानी से अच्छे से धो ले जिससे पनीर का खट्टा पानी निकल जाये
- 4
आगे पनीर को कपडे में बांध दे जब उसका सारा पानी निकल जाये तो कपडे से निकाल ले.
- 5
अब पनीर को 10-15 मिनिट तक अच्छे से मसल ले की वो नरम हो जाये पनीर से छोटे चपटे बॉल्स बनाये.
- 6
एक पैन में चीनी और 4 कप पानी डालकर उबाले उसमे रसमलाई और मेंगो एसेंस डाल कर 15-20 मिनिट ढक कर उबाले.
- 7
जब तक रसमलाई उबले तो एक भरी तले पैन में दूध उबलने रखे लगातार हिलाते हुए गाढ़ा होने तक उबाले.
- 8
जब दूध गाढ़ा होने लगे और कलर बदलने लगे तो उसमे चीनी डाले मिलाये और गैस बंद करें.
- 9
जब रबड़ी थोड़ी ठंडी हो जाये तो उसमे मेंगो प्यूरी डालकर मिलाये बाद में उसमे रसमलाई डाले.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स