स्मोकी फ्लेवर वाली दाल फ्राई (Smoky flavoured Dal fry recipe in hindi)

स्मोकी स्वाद रोजमर्रा की साधारण दाल फ्राई के लिए एक अलग ही स्वाद दे सकता है और आपको ऐसा लगता है कि आप ढाबा शैली में भोजन कर रहे हैं

कुकिंग निर्देश
- 1
दोनों दाल में से पानी सुखा ले..प्रेशर कुकर में जरुरत के हिसाब से पानी लेकर दाल डालें हल्दी डालें और 3 सिटी ले.
- 2
एक पैन में घी डालें..उसमे जीरा,लहसुन, अदरक,हरी मिर्च,प्याज़,टमाटर पकाए..अब हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, नमक डालें और मिलाये..दाल डालें..पानी डालें थोड़ा और मिलाये..कसूरी मेथी डालें..गैस बंद करें.
- 3
कोयले के टुकड़े को गैस के ऊपर गरम करें. अब एक छोटा कटोरा को डाल के अंदर रखे..कोयले के टुकड़े को उस कटोरा में रखे और घी डालें..ढक्कन से ढक दे 10 मिनिट स्मोकी फ्लेवर के लिए.
- 4
अब एक पैन में घी गरम करें. जीरा डालें, उसमे सुखी लाल मिर्च, हींग, लाल मिर्च पाउडर डालें और ये तड़का के ऊपर डाल के धनिया से सजाये और जीरा चावल के साथ परोसे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स