बनाना केक (बिना अंडे बिना ओवन) (Banana cake (No egg No oven) recipe in hindi)

सीधा और आसान बनाने के लिए
बनाना केक (बिना अंडे बिना ओवन) (Banana cake (No egg No oven) recipe in hindi)
सीधा और आसान बनाने के लिए
कुकिंग निर्देश
- 1
मिक्सर जार में केले को छोटे छोटे टुकड़े कर के डाल देंगे.चीनी,वैनिला एसेंस, और सॉफ्ट बटर डाल देंगे.मिक्सर की मदद से पेस्ट बना लेंगे.
- 2
एक दूसरे कटोरा में मैदा,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डाल के छलनी की मदद से छान लेंगे और अच्छे से सब चीज़ो को मिला देंगे.
- 3
केले के पेस्ट में अब थोड़ा थोड़ा कर के मैदा डाल के अच्छा से मिला कर के पेस्ट बना लेंगे.
- 4
जिस बरतन में केक बनाना हो उसमे बटर लगा लेंगे उसके बाद थोड़ा मैदा डाल के अच्छे से बर्तन के चारो तरफ लगा देंगे और एक्स्ट्रा मैदा को निकाल देंगे.
- 5
कुकर के तले में 1 कप नमक डाल देंगे और एक छोटा स्टैंड रख के 5 मिनिट तेज आंच पर रखेंगे.सीटी निकाल के ढकन लगा देंगे.
- 6
अब पेस्ट को बटर लगे बरतन में डाल के कुकर में स्टैंड के उपर रख देंगे...और ढकन लगा देंगे बिना सीटी के.. मध्यम आंच पर 40 मिनिट के लिए रख देंगे...40 मिनिट बाद एक टूथपिक से चेक करेंगे अगर टूथपिक साफ निकले तो गैस बंद कर देंगे अगर साफ न निकाले तो 10 मिनिट और केक को गैस पर होने देंगे उसके बाद गैस बंद कर देंगे..
- 7
केक को ठंडा होने देंगे..उसके बाद चाकू की मदद से केक को निकाल लेंगे...टेस्टी केले का केक तेयार.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स