गुजराती सूजी का हलवा (Gujarati sooji ka halwa recipe in hindi)

Nisha Noor @cook_8149820
गुजराती सूजी का हलवा (Gujarati sooji ka halwa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें घी डाल दीजिये घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुए सूजी को भूनिये 5 मिनिट बाद ही आप देखेंगे की सूजी गुलाबी होने लगी. सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक की वह सुनहरी न हो जाये सूजी का ब्राउन होने से पता लगता है की सूजी भून चुकी है.
- 2
सूजी भुनने के बाद पानी और चीनी दाल दीजिये धीमी और मध्यम गैस आंच पर हलवे को पकने दीजिये. काजू और बादाम को काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये. उबाल आने के बाद काजू और किशमिश हलवा में डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जाएगा. गैस से उतार लीजिये और इलाइची के टुकड़े कर मिला दीजिये.
- 3
सूजी के हलवे को परोस कर सजा दीजिये. सूजी का हलवा तैयार है गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6537838




कमैंट्स