गुड़ का पुआ (Gur ka puaa recipe in hindi)
NITI SINGH @cook_8225624
गुड़ का पुआ (Gur ka puaa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को पानी डाल के 4 घंटा भिगो कर मिक्सर में टुकड़े कर लेंगे. गुड़ में 1 कप पानी डाल कर 1/2 घंटा भिगो देंगे.
- 2
पीसी हुई चावल गुड़ और गेहूं का आटा को अच्छी तरह मिला कर पुआ का घोल तैयार करेंगे पानी कम होने पर और पानी मिला लेंगे घोल न ज्यादा पतला होना चाहिए न ही ज्यादा गाढ़ा.अब इसमें इलायची पाउडर भी मिला लेंगे.
- 3
पैन में रिफाइंड तेल गरम करेंगे. अब एक बड़े चम्मच से घोल को तेल में डाल कर पुआ तल लेंगे. इसी तरह सारे पुआ तल लेंगे.
- 4
गुड़ का पुआ खाने के बाद आप नार्मल पुआ खाना भूल जायेगे ये बहुत टेस्टी होता है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6537917





कमैंट्स