रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi)
रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले दूध को उबाले और गैस बंद करके उसकी भाप जाने दे.
- 2
बाद में 2 निम्बू का रस निचोड़कर कटोरा में ले और दूध में आवश्यक्तानुसार क्वांटिटी में डाले और दूध को चम्मच से हिलाएं.
- 3
दूध फटना शुरू होगा जब हरा लिक्विड ऊपर देखे तो वो फटा हुआ दूध आप एक साफ कॉटन के कपडे से छान ले.
- 4
कपडे को गोल करके उसे एक पैन में ठन्डे पानी में रखें.
- 5
ठन्डे पानी में कपडे को उपर से दबाकर फाडे दूध को धो ले और बाद में कपडे को गोल घुमाकर अच्छी तरह से निचोड़कर पूरा पानी निकाल दे.
- 6
बचा हुआ पेस्ट जेसा एक प्लेट में लेकर अच्छी तरह से उसे आटे की तरह गुंध ले.
- 7
फिर उसके गोल गोले बनाकर रखें.
- 8
गैस पैन बड़े स्टील पैन में 5 कप पानी लेकर आपकी मिठास की जरूरत मुताबिक लगभग 2-2.5 कप चीनी डालें.
- 9
पानी को उबलने दे. उसकी चासनी न बनायें वरना रसगुल्ले नहीं बन पाएंगे.
- 10
पानी उबलने लगे तो उसमे गोले डाल दे. और उसे 8-10 मिनिट हल्का ढक्कन ढक करने उबलने दे.
- 11
10 मिनिट बाद गैस बंद करें. उसमे आधा चम्मच दूध मसाला डाल दे. उसे ठंडा होने दे.
- 12
अब रसगुल्ला तैयार है. फ्रीज़ में रख कर बाद में ठन्डे रसगुल्ला परोसे...
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स