पापड़ चीज़ रोल्स (Papad cheese rolls recipe in hindi)
Ira Bhargava Singhal @cook_9535318
# चीस स्लाइस लहसुनी पालक मक्का के साथ भरवां और पापड़ से लपेटा हुआ
पापड़ चीज़ रोल्स (Papad cheese rolls recipe in hindi)
# चीस स्लाइस लहसुनी पालक मक्का के साथ भरवां और पापड़ से लपेटा हुआ
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को साफ करें और काट ले.
- 2
अब एक नॉनस्टिक पैन में २ छोटा चम्मच आयल ले और गरम होने पर इसमें लहसुन डालें और गोल्डन होने तक भुने. अब इसमें पालक,मक्की और पनीर डाले और १ मिनिट तक सोते करें. अब नमक और मिर्च डालें.
- 3
मिक्सचर तैयार है. ठंडा होने दे.
- 4
अब एक चीज़ स्लाइस ले उसमे मिक्सचर डाले और बॉल्स बना ले.
- 5
अब एक पापड़ ले उसे पानी में डुबोये ३० सेकंड के लिए फिर चीज़ की जो बॉल है उसे पापड़ के बीच में रखकर पापड़ से कवर कर ले. तलने के लिए तेयार.
- 6
अब एक कढ़ाई में तेज आंच. पर आयल तेज गरम करें और पापड़ वाली बॉल्स डाले और २० सेकंड के लिए फ्राई करें. चीसी बॉल्स खाने के लिए तैयार.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6538790



कमैंट्स