ग्रीन सागा रोज फ्लावर (Green saga rose flower recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सब्जियों को नमक वाले पानी में धो के बारीक़ काट ले. अब एक पैन में तेल डाल कर जीरा मिर्च का तड़का डाल के पनीर के छोटे टुकड़े कर के भी डाल दें अब नमक और हिंग डाल के धीमी आंच पर पका ले और उन्हें एक तरफ ठंडा होने दे
- 2
अब एक बर्तन में आटे को छान कर लोइया बना ले अब एक लोई में छोटी छोटी ६.७ लोई बनाये और उन्हें सूखे आटे की सहायता से बेल ले और एक के ऊपर एक लगा के लाइन बना ले जैसे पिक्चर में है उसके ऊपर आपकी सुखी सब्जी को लाइन भर दे बीच में और पूरा ऊपर की तरफ फोल्ड कर दे और उसके बाद किनारे से उठा के गोल गोल घुमा दे जो गुलाब का शेप बन जायेगा जितने में सब्जी भरी है उन्हें हलके हाँथ से पानी से लगा के अंदर दबा दे अब फ्राइंग पैन में आयल ३ छोटा चम्मच डालकर उसे हल्का से फ्राई करे ले और बीच में
- 3
चम्मच से उस फ्लावर के ऊपर भी आयल डालती जाये जिससे पूरा फ्राई हो जाये टोमेटो सॉस के साथ बच्चो की टिफ़िन पैक कर दे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स