वाइट सॉस, पास्ता,चीज़ लिटिल हार्ट के साथ
वाइट सॉस, पास्ता,चीज़ लिटिल हार्ट के साथ
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में पानी डाल कर उसमे आधा छोटा चम्मच तेल डाल के उसमे पास्ता और मटर को १० मिनट उबाल ले
- 2
जब तक पास्ता उबल रहा है दूसरी गैस पर पास्ता सॉस की तैयारी कर ले.एक पैन में आधा मख्खन डाल के उसमे मैदा को धीमे आंच पर भूल ले ध्यान रहे की वो लाल न होये जब हल्का सा भून ले तब उसमे दूध को धीरे धीरे डाल कर चलाये ध्यान रहे की गांठे न बने अब ये गाढ़ा जो जाये तो उसे उतार ले.
- 3
अब एक तरफ हार्ट के लिए मैदा छान ले उसकी लम्बी लोई बना के हार्ट शेप में तल ले
- 4
पास्ता भी उबल चूका है उसे एक छलनी में पलट ले अब एक पैन में बचा मख्खन डाल के पहले कटा प्याज भून ले फिर सारी सब्जी डाल कर भून दे इसमें नमक भी मिला ले जब सब्जी पकने लगे तो पास्ता मसाला भी डाल दें अब सब्जी को ढक के धीमे आंच पर पकने दे
- 5
जब सब्जी पक जाये तो उसमे पास्ता मिला दे पहले से तैयार वाइट सॉस मिला के चलाए
- 6
जब सब एक साथ हो जाये तो चीज को उसमे डाल दें और चलती रहे
- 7
अब प्लेट में हार्ट रख के उसमे वाइट सॉस पास्ता पलट जो टमाटर सॉस से गार्निश कर के गरमा गरम परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स