सुजी की इडली (Soji ki idli recipe in hindi)
Neha Prashant Srivastava @cook_9641888
सुजी की इडली (Soji ki idli recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बोल में सूजी दही और नमक डाल देंगे
- 2
ऐसे अच्छे से मिक्स करलेंगी और १/२ घंटे के लिए ढक कर रख देंगे....
- 3
अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल के अच्छे से मिला लेंगे जब तक चिकना पेस्ट न बन जाये....
- 4
इडली कुकर में पानी डाल के गरम होने रख दे और इडली स्टैंड में आयल लगा ले....
- 5
अब इसमें इनो डाल के हलके हाथ से मिक्स करें (ऐसे ज्यादा मिक्स नहीं करना है)
- 6
अब जल्दी से इस इडली स्टैंड में डाले और स्टैंड को कुकर में डाल के ढक दे
- 7
१० मिनिट बाद कुकर खोल के देखे इडली में टूथपिक डाल के देखे अगर वो चिपक रही है तो ४ मिनिट और कुकर में ढके रहने दे और नहीं चिपक रही है तो आपकी इडली तैयार है....
- 8
ऐसे स्टैंड से निकाले और गरमा गरम सांभर के साथ सर्व करें
- 9
यह बहुत ही स्वादिष्ट हे और हेल्थी भी..... आप चाहे तो इसमें सब्जिय भी काट करके डाल सकते है जेसे गाजर.शिमलामिर्च आदि
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6539109



कमैंट्स