बटर पनीर मसाला (Butter Paneer Masala recipe in hindi)

बटर पनीर मसाला (Butter Paneer Masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस चालू करके कढाई या पैन चढ़ा दे. कढाई गरम हो जाये तो उसमे आधा बटर गरम करें.
- 2
इसमें साबुत धनिया,साबुत लाल मिर्च,कालीमिर्च,तेजपत्ता. लौंग,छोटी इलाइची का तड़का डाले.
- 3
१५ से २० मिनट चलाने के बाद प्याज़ डाल कर लाल होने तक भुने.
- 4
फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर १ मिनट चलाये.
- 5
फिर कटा टमाटर डाल कर तेज आंच पर रखे जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दे.
- 6
मसाले को ठंडा कर के ग्राइंडर में थोड़ा पानी डाल कर पीस ले..
- 7
अब फिर पैन में बाकी का बटर गरम करें.
- 8
इसमें पीसा मसाला डाल के २ मिनट धीमी आंच पर छोड़ दे.
- 9
इसके बाद इसमे कटा हुआ पनीर डाल कर ५ मिनट के लिए धीमी आंच पर ढक कर रख दे
- 10
खोल कर गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर १ मिनट और छोड़ दे.
- 11
अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी मिला दे.
- 12
फैटी हुए क्रीम डाले थोड़ा चलाये और गैस बंद कर दे.
- 13
पनीर बटर मसाला तैयार है. उसे आप नॉन और रोटी के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स