मावा मालपुआ (Mava Malpua recipe in hindi)

मावा मालपुआ राजस्थानी ट्रेडिशनल स्वीट डिश है. ये हम स्पेशलय फेस्टिवल्स में बनाते हैं. तो आइये जान लेते हैं इसके बनाने का तरीका.
मावा मालपुआ (Mava Malpua recipe in hindi)
मावा मालपुआ राजस्थानी ट्रेडिशनल स्वीट डिश है. ये हम स्पेशलय फेस्टिवल्स में बनाते हैं. तो आइये जान लेते हैं इसके बनाने का तरीका.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मावा को १ से २ बड़ी चम्मच गुनगुने पानी से मैश कर लेंगे ताकि उसमे गांठे न रह जाये
- 2
अब मावा में थोड़ा थोड़ा कर के मैदा और दूध डालेंगे और २ बड़ी चम्मच सूखा नारियल का बूरा डालेंगे.
- 3
अब मावा मैदा और दूध का एक जलेबी के घोल जैसा घोल तैयार करेंगे. न ही ज़्यादा गाढ़ा और न ही पतला.
- 4
अब इस पेस्ट को १५ से २० मिनट के लिए खमीर उठने के लिए रखेंगे इसमें हम कोई बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा नहीं मिला सकते हे
- 5
अगला स्टेप हमारा चाशनी बनाने का होगा एक कप चीनी और एक कप पानी और तीन से चार इलाइची के दाने पीस कर डालेंगे और चाशनी तैयार करेंगे. चीनी गल जानी चाहिए और सिरप थोड़ी चिपचिपी हो बस. एक तार की चाशनी नहीं बनानी.
- 6
जब मिक्सचर के रेस्ट के १५ से २० मिनट हो जाये तब कढ़ाई में घी या आयल गर्मकरेंगे.
- 7
तेल गरम हो हम मैदे और मावा के घोल को गोल कलछी की मदद से घी में डालेंगे ताकि उसके गोल पुआ बन सके
- 8
पुआ को हम एक एक कर के कढ़ाई में फूलने देंगे जब एक फूल जाये तब दूसरा डालेंगे. हर एक पर चम्मच से गरम आयल डालते रहेंगे ताकि वो अच्छे से फूल सके
- 9
अब पुओं को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें और फिर किचन टॉवल पेपर पर निकालें.
- 10
सभी ऐसे ही तैयार कर लें.
- 11
अब तैयार सारे पुआ चाशनी में डाल कर निकालें. बस एक मिनिट के लिए डालें ताकि उसपे चीनी लग जाये.
- 12
बस फिर गार्निश करें बादाम और पिस्ते से.
- 13
तो लीजिये अब तेयार हो गए हैं मावा मालपुआ.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स