लौकी का हलवा (Lauki Ka Halwa recipe in hindi)

Rachna Mehrotra @cook_11851050
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में खोये को २ मिनिट तक भून लेंगे.
- 2
भून ने के बाद खोये को बाउल में निकाल लेंगे.
- 3
उसी कढ़ाई में दूध डाल देंगे.
- 4
और सारी लौकी जो कद्दूकस की हुई है वो डाल देंगे.
- 5
और लौकी को चलाते हुए गलने तक पकाएंगे.
- 6
- 7
जब लौकी एकदम गल जाएगी सारा दूध और पानी सुखा जायेगा तब इसमें चीनी डालेंगे चीनी पिघलने पर से फिर से थोड़ा पानी हो जायेगा तो उस भी अच्छी तरह से पकाएंगे.
- 8
अब इसमें घी डाल के अच्छी तरह से मिक्स करेंगे.
- 9
अब सारा भुना हुआ खोया इसमें मिला देंगे.
- 10
७-८ काजू को छोटा छोटा काट कर इसमें डाल देंगे.
- 11
थोड़ी से किशमिश भी मिला देंगे.
- 12
और इलाइची पाउडर डाल देंगे.
- 13
लौकी का हलवा बन कर तैयार है अब आप इसे काजू और किशमिश से सजा करके सर्व कर सकते है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6540586
















कमैंट्स