दडपे पोहे (Dadpe pohe recipe in hindi)

दडपे पोहे सिंपल & इजी महाराष्ट्रियन डिश है. इसमें पोहे को पकाना नहीं होता बस ऊपर से तड़का दिया जाता है. इसमें नारियल चटनी का यूज़ होता है. कई बार इडली डोसा के साथ बनाई नारियल चटनी बच जाती है जिसकी शेल्फ लाइफ ज्यादा नहीं होती. तब ये रेसिपी बनाइये. मैं हमेशा जान बूझकर चटनी ज्यादा बनाती हु क्यूंकि हम सबको दडपे पोहे बहुत पसंद है. आप भी ट्राय कीजिये.

कुकिंग निर्देश
- 1
पोहे धोकर पानी ड्रेन कर दें जैसे हम पोहे बनाने के लिए करते हैं. नारियल की चटनी में निम्बू का रस नमक (पोहे के हिसाब से) चीनी मिक्स करके अलग रख दें.
- 2
प्याज़ को बारीक़ काट लें और २ हिस्सों में बाँट लें. पोहे हाथो से खिलाकर १ हिस्सा प्याज़ उसमें डाल दें (अभी मिक्स करने की जरुरत नहीं है).
- 3
एक पैन में आयल गर्मकरके मूंगफली के दानो को फ्राई करके निकाले पोहे पर डाल दें. बचे आयल में राइ उड़द दाल करी पत्ता हरी मिर्च प्याज़ का तड़का बनके पोहे पर डाल दें. अब चटनी और धनियापत्ती ऐड करके हलके हाथो से मिक्स करके हलके हाथो से दबाकर ढक दें. १५ मिनिट बाद धीरे धीरे पोहे को खिला लें और अनारदानों से गार्निश करके सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स