कॉर्न पालक पनीर (Corn Palak paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक की डंडिया तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
- 2
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे.
- 3
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े और कार्न के दाने डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये.पालक कार्न पनीर की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स