मटर पनीर (Matar Paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लें.
- पैन में 2 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. तेल के गर्म होने पर पनीर के टुकड़े डाल कर फ्राई कर लें.
- फ्राई किए हुए पनीर को पानी में डालते जाएं जिससे यह नरम रहेंगे.
- टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें - 2
अब इसी पैन में 2 चम्मच और डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का-सा भून लें. फिर इसमें टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भुनिये जब तक यह तेल ने छोड़ दे.
- 3
मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डालें और मसाले को लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं. फिर इसमें 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और ग्रेवी को फिर से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
- 4
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लें.
अब ग्रेवी में भूना हुआ पनीर और मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. - 5
सब्जी को ढककर के 4-5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
पनीर बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स