बेसन की सब्जी (Besan ki sabzi recipe in Hindi)
#foh बेसन से बने व्यंजन
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन कढा़ई में डा़ल कर सुनहरा होने तक भून लें।
- 2
अब बेसन में थोडा़ नमक, 1 पिसी हरी मिर्च, 1/4 चम्मच पिसी अदरक और 1 टमाटर को पीस कर डा़लें और आवश्यकतानुसार पानी डा़ल कर गाढा़ घोल बना कर पका लें।
- 3
10 मिनट पकने के बाद एक थाली में थोडा़ तेल लगाकर पके हुऐ बेसन को पलट लें और ठंडा़ होने पर छोटे छोटे टुकडो़ं में काट लें।
- 4
टुकडो़ं को थोडे़ से तेल में तल लें।
- 5
अब दूसरे पतीले में तेल गरम करें और उसमें जीरा डा़ल कर तड़कने दें, फिर पिसा हुआ अदरक लहसुन डा़ल कर भूने उसके बाद पिसा हुआ प्याज भूने।
- 6
जब तक प्याज भुने तब तक एक कटोरी में सारे मसाले, हींग और नमक डा़ल कर घोल बना लें, अब यह घोल पतीले में डा़ल कर पकने दें अब पिसा टमाटर और हरी मिर्च डा़ल कर पकाऐं और 2 कटोरी पानी डा़ल कर 15 मिनट धीमी आँच पर पकने दें।
- 7
अब तले हुऐ बेसन के टुकडो़ं को इसमें डा़ल कर 5 मिनट पकने दें और फिर गैस बंद करके हरे धनिया से सजा कर रोटी या पराठे के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स