झटपट रवा उपमा (Jhatpat rava Upma recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में सूजी डालकर मध्यम आँच पर ४-५ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए सूखा भून लीजिए और एक तरफ रख दीजिए। कढ़ाई में तेल गरम कीजिए और उसमें सरसों डाल दीजिए।
- 2
जब बीज चटकने लगे तब उसमें उडद दाल, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डालकर उन्हें मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भून लीजिए। उसमें प्याज़ डालकर उसे मध्यम आँच पर १ से २ मिनट के लिए भून लीजिए।
- 3
उसमें भुनी हुई सूजी, ३ कप गरम पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाने के बाद ढक्कन बंद कर दीजिए और उसे धीमी आँच पर ३ से ४ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- 4
उपमा को प्लेट पर पलट दीजिए। तुरंत परोसिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7266980



कमैंट्स